अमरोहा, अगस्त 7 -- Amroha News: वेव शुगर मिल ने गन्ना पेराई सत्र 2025-26 के दौरान किसानों से खरीदे गए गन्ना मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है। मिल प्रबंधन के मुताबिक 26 मार्च 2026 तक किसानों से कुल 120.84 लाख कुंतल गन्ने की खरीद की गई थी, इसकी एवज में 474.66 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के बैंक खातों में कर दिया गया है। मिल के गन्ना महाप्रबंधक जगतवीर सिंह ने बताया कि किसानों हित को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत गन्ना मूल्य का भुगतान समय से किया गया है। वहीं शत प्रतिशत भुगतान होने से किसानों को भी राहत मिली है। मिल प्रबंधन ने किसानों का आभार जताते हुए भविष्य में भी किसानों हितों को ध्यान में रख बेहतर समन्वय संग पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...