अमरोहा, नवम्बर 29 -- Amroha News: जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत लंबित चालानों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। कुल 5589 चालान प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 301 का निस्तारण किया गया। 20670 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विवेक के मार्गदर्शन तथा प्राधिकरण के सचिव अभिषेक कुमार के निर्देशन में किया गया। इसका उद्देश्य वाहन चालकों को लंबित यातायात चालानों के निस्तारण का सरल, सुलभ और किफायती अवसर उपलब्ध कराना था। लोक अदालत के माध्यम से लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत दिलाने के साथ ही न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम करने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: विशेष लोक अदालत में 280 चालान हुए निस्तारित जिल...