अमरोहा, सितम्बर 21 -- Amroha News: पति के साथ सामान लेने के लिए ससुराल गई विवाहिता से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सास-ननद व जेठ के अलावा पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बा नौगावां सादात में जामा मस्जिद वाली गली, नई बस्ती निवासी इल्मा नूर के मुताबिक 17 सितंबर की रात करीब नौ बजे पति दिल्ली से वापस आए थे। इसी दौरान वह घर का सामान लेने गए ससुराल गई थी। आरोप है कि तभी सास जैबुन्निसा, ननद हिना परवीन, समरीन, निशाद, जेठ आमिर और अन्य लोग आ गए तथा मारपीट करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में इल्मा नूर के सिर में चोट आने से वह लहूलुहान हो गई। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए आरोपियों के...