Amroha News: विलंबित गन्ना मूल्य भुगतान के ब्याज का विवरण उपलब्ध कराने की मांग
अमरोहा, अगस्त 18 -- Amroha News: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन पदाधिकारियों ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रत्येक किसान को 14 दिन से अधिक देरी पर विलंबित गन्ना मूल्य भुगतान के ब्याज का विवरण उपलब्ध कराने की मांग की। संगठन जिलाध्यक्ष जोरावर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि जिले के किसान अपना गन्ना सरकार की सट्टा नीति के अनुसार गन्ना समिति के माध्यम से चीनी मिलों को आपूर्ति करते हैं। परंतु चीनी मिलों ने कभी भी नियमानुसार 14 दिन के भीतर किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया है। संगठन ने बताया कि 16 जुलाई 2026 को उच्च न्यायालय ने गन्ना पेराई सत्र 1996/97 से 2025/26 तक के सभी पेराई सत्रों का 14 दिन से अधिक देरी पर 15 प्रतिशत की दर से विलंब गन्ना मूल्य भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.