Amroha News: विधानसभा चुनाव नजदीक, जी-जान से जुटें : कमाल
अमरोहा, अगस्त 23 -- Amroha News: हसनपुर में सपा के स्थानीय कैंप कार्यालय पर कांठ विधायक एवं पूर्व मंत्री कमाल अख्तर ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र बांटते हुए विधानसभा चुनाव में जुटने की अपील की। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमाल ने कहा कि सपा में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। गांव-गांव, बूथ-बूथ पहुंचकर सपा की विचारधारा, पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश के विकास और जनकल्याण की सोच को जनता तक पहुंचाएं। उम्मीद जताई कि ऊर्जावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के संगठन से जुड़ने से पार्टी को निश्चित रूप से और मजबूती मिलेगी। कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.