अमरोहा, नवम्बर 1 -- Amroha News: कस्बा स्थित चौधरी बिहारी सिंह त्यागी कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से 10 तक की छात्राओं ने उत्साह संग भाग लिया। छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित एक से बढ़कर एक मॉडल बनाकर अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का परिचय दिया। प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडलों का अवलोकन करने के बाद निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किए। जिसमें प्रथम स्थान पर कक्षा 10 की छात्रा राशि पुत्री महेंद्र सिंह, द्वितीय स्थान पर कक्षा आठ की छात्रा परिनिधि पुत्री ओमकार त्यागी व तृतीय स्थान पर इसी कक्षा की शीतल शर्मा पुत्री उमेश शर्मा रहीं। तीनों विजेता छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक ब्रह्मदत्त त्यागी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता...