अमरोहा, अक्टूबर 20 -- Amroha News: नगर के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयोजन में विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास व अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन, भारत माता पूजन और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत उद्बोधन मुख्य आकर्षण रहे। वहीं सनातन धर्म के लोगों ने घरों में भी शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में परंपरागत शस्त्र पूजन किया। पूरे परिसर में अनुशासन और देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद संजीव कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि विजय दशमी के पावन दिन वर्ष 1925 में परम पूज्य डॉ.केशव राव बलिराम हेडगेवार ने हिन्दू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थ...