Amroha News: वाईएमएस में 45 विद्यार्थियों ने दी एनसीसी भर्ती लिखित परीक्षा
अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: वाईएमएस पीजी कॉलेज में एनसीसी के नवीन नामांकन की भर्ती प्रक्रिया मंगलवार को आयोजित की गई। 33 यूपी वाहिनी एनसीसी के सूबेदार शिव कुमार सिंह, सूबेदार अनिल कुमार एवं हवलदार दलजीत सिंह की देखरेख में भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। 45 विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा दी। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच की गई। इसके बाद शारीरिक माप-तौल व मेडिकल परीक्षण किया गया। मेडिकल में फिट पाए गए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। इसमें छात्रों के लिए 1600 मीटर व छात्राओं के लिए 800 मीटर दौड़ कराई गई। एनसीसी में नामांकन के लिए कुल 85 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 20 विद्यार्थी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए। यह भी पढ़ें- एनसीसी: कृषि कॉलेज में 53 छात्रों का हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.