Amroha News: वाईएमएस में बीएड के मेधावियों को किया सम्मानित
अमरोहा, अगस्त 7 -- Amroha News: वाईएमएस पीजी कॉलेज में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित कर बीएड द्वितीय वर्ष के वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किया गया। कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर प्रबंधन एवं शिक्षकों ने खुशी जताई। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अर्श आजम, मानसी त्यागी व सना परवीन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ.एके सिंह एवं अध्यक्ष मोहम्मद नाजिम ने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण के साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस दौरान कॉलेज प्रबंधक रियाज अहमद, शीबा फरीदी, नाहिदा परवीन, शमा अख्तर, नरेंद्र चौहान, सुरेंद्र अग्रवाल, हनीफ अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.