अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: अमरोहा। शहर के मिनी स्टेडियम में चल रही तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में डॉ.वरुण इलेवन ने एडवोकेट विजय इलेवन को दो विकेट से हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एडवोकेट विजय इलेवन की शुरुआत खराब रही। शानदार हुसैन दो, मोहम्मद आरिफ पांच, नजम अली चार और रजन दस रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 27 के स्कोर पर चार विकेट गिरने के बाद नदीम ने 22 गेंदों में 39 रन की पारी खेल टीम को मुश्किल से निकाला। आकिब कैफ ने 35, कप्तान विजय ने 19 रन और उजैर अहमद ने नाबाद 12 रन का योगदान दिया। निर्धारित 25 ओवर में एडवोकेट विजय इलेवन ने नौ विकेट पर 147 रन बनाए। डॉ.वरुण इलेवन की ओर से मुकर्रब पाशा व नूर मलिक ने दो-दो विकेट हासिल किए। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉ.वरुण इलेवन को पिंटू सैनी ने 26 गेंदों में 36 रन बन...