Amroha News: वन विभाग ने पूरनपुर के जंगल में पिंजरा लगाया, फिर दिखा तेंदुआ
अमरोहा, अक्टूबर 28 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के चुबका गांव के बाद अब पूरनपुर के जंगल में तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगा दिया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि रविवार को किसान गिरवर सिंह बैलगाड़ी से पशुओं के लिए चारा लेने जा रहे थे। इसी दौरान तेंदुआ उनकी बैलगाड़ी की ओर बढ़ने लगा। गिरवर सिंह के शोर मचाने पर अंकित, जोगेंद्र पाल और सुमेश समेत अन्य ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। मंगलवार तड़के टहलने निकले रघुवंश सिंह और सुशील को गिरवर सिंह के खेत में गीदड़ के शिकार के अवशेष पड़े मिले। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी थी। ग्राम प्रधान सतवीर सिंह ने वन विभाग को जानकारी दी। ग्रामीणों को समूह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.