अमरोहा, जुलाई 20 -- Amroha News: कोतवाली क्षेत्र के गांव बाटूपुरा में बीती 15 जुलाई को वन विभाग की आरक्षित सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश को विभाग व पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर नाकाम कर दिया। अब मामले में उप क्षेत्रीय वनाधिकारी सुमित कुमार राठी की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों नामजद समेत 20-25 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज करने व भारतीय वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ​जानकारी के अनुसार बीती 15 जुलाई की सुबह वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव बाटूपुरा में सरकारी आरक्षित वन भूमि के विभिन्न गाटा नंबरों पर वनस्पति नष्ट कर धान रोपाई के लिए जुताई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Etah News: सरकारी नाली पर खड़े पेड़ों का अवैध कटान, 20 के खिलाफ रिपोर्ट सूचना पर वन विभाग की टीम राजस्व लेखपाल के ...