Amroha News: वकारुल मुल्क गेट की मरम्मत संग आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान की मांग
अमरोहा, अक्टूबर 29 -- Amroha News: स्थानीय जज्बा फाउंडेशन पदाधिकारियों ने नगर के ऐतिहासिक वकारुल मुल्क गेट की मरम्मत, यातायात साइन बोर्ड व आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान की मांग को लेकर पालिका चेयरपर्सन शशि जैन से मुलाकात की। चेयरपर्सन ने सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। संगठन अध्यक्ष इकलाब जज्बा ने कहा कि नगर में गांधी मूर्ति के पास ऐतिहासिक वकारुल मुल्क गेट की वर्तमान स्थिति जर्जर है। गेट पर लगे पुराने पत्थर व नाम-पट्टिकाएं कभी भी गिर सकती हैं। इससे न केवल हमारी अमूल्य ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुंचेगा बल्कि वहां से गुजरने वाले आम नागरिकों और राहगीरों के जीवन पर भी खतरा मंडरा सकता है। इस ओर जल्द निरीक्षण करते हुए सुरक्षात्मक मरम्मत कराए जाने की वकालत की। नगर के भीतर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए स्पष्ट दिशा निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.