Amroha News: लेनदेन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट
अमरोहा, सितम्बर 26 -- Amroha News: मंडी धनौरा। बछरायूं निवासी यामीन के मुताबिक उसने अपनी जमीन का बैनामा गांव तोमड़ा निवासी गुलफाम के नाम किया था। बैनामे की करीब 50 हजार रुपये रकम बकाया थी। रकम के भुगतान को लेकर गुलफाम ने उसे शुक्रवार दोपहर शेरपुर चुंगी पर बुलाया था। यामीन ने बकाया रकम लेने के लिए गजरौला क्षेत्र के गांव फौदापुर निवासी अमर आदि को वहां भेज दिया। इसी दौरान कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में गुलफाम का साथी इवरान घायल हो गया। गुलफाम की कार के शीशे टूट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.