Amroha News: लूट की संदिग्ध घटना का खुलासा, गन्ने के खेत से बरामद की बाइक
अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: देहात क्षेत्र में बाइक लूट की सूचना का पुलिस ने जांच के बाद खुलासा कर दिया है। खोजबीन के दौरान बाइक गन्ने के खेत से बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ही घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर क्षेत्र के गांव भजनपुरी निवासी रिशांक अपने दादा जीराज सिंह के साथ बहलोलपुर स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ाने गया था। बाइक से वापस लौटते समय उन्होंने गांव कैलसा और नन्हेड़ा के बीच तीन बाइकों पर सवार चार युवकों द्वारा बाइक रोककर चाबी छीनने और बाइक ले जाने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही अमरोहा देहात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देश पर एसओजी व सर्विलांस टीम ने भी घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य साक्ष्य जुटाए। जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.