अमरोहा, जुलाई 13 -- Amroha News: मंडी धनौरा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लायंस क्लब की ओर से जल एवं गऊ सेवा अभियान चलाया गया। सोमवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे रखकर उनमें स्वच्छ पानी भरा गया। वहीं, गोवंश को हरा चारा, गुड़ और रोटियां खिलाकर सेवा की गई। क्लब की पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने नगरवासियों से भी अपने घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी तथा गौवंश के लिए चारा और पानी की व्यवस्था करने की अपील की। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष चित्रा गर्ग, सुधा शर्मा, सिम्मी अग्रवाल, सीमा यादव, कल्पना शर्मा, अमिता शर्मा, पुष्पा वर्मा एवं अनीता गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...