Amroha News: लटके बिजली तारों की चपेट में आकर तीसरी के छात्र की मौत, जाम किया अलीगढ़ मार्ग
अमरोहा, अक्टूबर 29 -- Amroha News: गांव बुरावली में बुधवार दोपहर बाद खेलते समय दीवार पर चढ़ा तीसरी कक्षा का छात्र ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों ने अलीगढ़ मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे सीओ पंकज कुमार त्यागी, नायब तहसीलदार मनोज कुमार समेत पुलिस फोर्स ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया। करीब एक घंटे बाद जाम खोला गया। गांव निवासी अरविंद कुमार का 13 वर्षीय बेटा नितीश बुधवार दोपहर बाद अलीगढ़ मार्ग किनारे घर से करीब 150 मीटर दूर पेट्रोल पंप के बराबर वाले खेत में हमउम्र बच्चों के साथ खेल रहा था। बताया जा रहा है कि खेलते समय वह पास की दीवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.