Amroha News: रोमांचक मुकाबले में दुर्गा इलेवन ने तीन विकेट से दर्ज की जीत
अमरोहा, अगस्त 18 -- Amroha News: डीएनएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में दुर्गा इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीसीसी अमरोहा को तीन विकेट से हरा दिया। 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुर्गा इलेवन की टीम एक समय 11.2 ओवर में 105 रन पर सात विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गई थी, लेकिन सेंटी गुप्ता की तूफानी बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने महज 18 गेंदों में नाबाद 35 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें एक चौका और चार छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 194.44 रहा। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ-द-मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसीसी अमरोहा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 149 रन बनाए। शाहवेज सिद्दीकी ने 27 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन की उपयोगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.