Amroha News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
अमरोहा, नवम्बर 3 -- Amroha News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद जिले के लोदीपुर निवासी हनीफ अपने रिश्तेदार जाहिद के साथ मंगलवार सुबह बृजघाट की दिशा में जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर गांव ख्यालीपुर ढाल के पास पीछे से आई तेज गति रोडवेज बस ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने मामले में तहरीर मिलने पर आगे जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.