अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: हसनपुर। रोटरी क्लब आकर्षण पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मंगलवार को सैदनगली कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में पौधरोपण किया। विभिन्न प्रकार के लगभग 25 पौधे लगाकर उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया। क्लब अध्यक्ष डॉ.पुनीत कुमार गुप्ता, क्लब ट्रेनर एवं आईटी डायरेक्टर आदेश कुमार अग्रवाल ने विद्यालय के वंदना कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को रोटरी संग पर्यावरण के महत्व की जानकारी दी। पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस दौरान राजीव अग्रवाल सर्राफ, संजय गर्ग, सचिन कसाना, जोगिंद्र चावला, विद्यालय प्रधानाचार्य दिवाकर पांडे, सरस्वती शिशु मंदिर प्रधानाचार्य प्रभा शंकर तिवारी, शिशु वाटिका प्रधानाचार्या हितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...