अमरोहा, अगस्त 17 -- Amroha News: गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के गांव सिकरौली मिलक में मुख्य रास्ते पर लंबे समय से जलभराव के चलते कई गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है। डीएम से पूरे मामले की शिकायत की गई है। ​ग्रामीणों ने बताया कि मिलक घेर से मिलक सिकरौली स्थित शिव मंदिर तक करीब 200 मीटर मुख्य रास्ते पर गंदा पानी भरा है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से घरों का पानी सड़क पर भर रहा है। यह मार्ग दो गांवों को आपस में जोड़ता है, जिससे रोजाना सैकड़ों राहगीरों और स्कूली बच्चों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। जलभराव के कारण रास्ते से सटे मकान भी जर्जर हो चुके हैं, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। ​ग्रामीणों की मांग है कि पक्का नाला निर्माण कराकर ...