Amroha News: रास्ता न देने पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
अमरोहा, नवम्बर 3 -- Amroha News: डिडौली निवासी राशिद ने कोतवाली में तहरीर देकर कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे राशिद अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। अड्डे पर होटल के पास बाइक खड़ी होने से रास्ता बंद था। राशिद द्वारा बाइक हटाने को कहने पर आरोप है कि तीन लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने घर जाकर रास्ते में और परिजनों के साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने रमजानी पुत्र हबीबुल्लाह, साजिद पुत्र रमजानी और रिजवान पुत्र अनवार निवासी डिडौली के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों के ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.