Amroha News: राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर मेधावी सम्मानित
अमरोहा, जुलाई 12 -- Amroha News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत की इकाई द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर शनिवार को एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उत्कृष्टता, राष्ट्रभाव एवं स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के प्रति प्रेरणा जागृत करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत सग संगठन मंत्री सिद्धार्थ स्वामी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं हैं। बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और समाज के प्रति उत्तर दायित्व निभाने का सर्वोत्तम समय है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.