अमरोहा, अक्टूबर 27 -- Amroha News: हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव ढबारसी में सोमवार को रामलीला महोत्सव के दौरान रावण दहन किया गया। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। पुतले में आग लगते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। नेहरू मेमोरियल इंटर कॉलेज के निकट दिन में रामलीला का मंचन किया गया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की, जबकि बच्चों ने झूलों का आनंद लिया।आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से इस बार कई नई पहल की गईं। जनप्रतिनिधियों के साथ ही गांव के सम्मानित लोगों को भी प्रतिदिन मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Hathras News: रावण का पुतला अग्नि बाण लगते ही धूं-धूं कर जला रामलीला महोत्सव में धार्मिक प्रसंगों के मंचन ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस...