अमरोहा, जुलाई 31 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव अतरासी कला की बड़ी मस्जिद के पास शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक दल का किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजनीति में किसानों का सशक्तिकरण विषय पर वक्ताओं ने विचार रखे। पार्टी के मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जज चौधरी सरजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में किसानों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। जनता ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन करे, जो केवल वादे न करे बल्कि किसानों के उत्थान, विकास और जनहित के मुद्दों पर ईमानदारी से काम करे। रालोद स्व.चौधरी चरण सिंह, स्व.चौधरी अजीत सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की विचारधारा पर चलते हुए किसान हित व उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, शकूर, मशकूर, जमालुद्दीन, मुन्ने...