Amroha News: रामपुर में तैनात कांस्टेबल की काला पीलिया से मौत, गांव में पसरा मातम
अमरोहा, अक्टूबर 15 -- Amroha News: आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पांडली से बेहद दुखद खबर सामने आई है। गांव के लाल और रामपुर में तैनात पुलिस कांस्टेबल 28 वर्षीय दुर्जन सिंह की काला पीलिया (ब्लैक जॉन्डिस) से मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब पांच बजे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। बिना पोस्टमार्टम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार दुर्जन सिंह पुत्र सुरेश सिंह जाटव पिछले पांच माह से काला पीलिया से पीड़ित थे। लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। बुधवार सुबह अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। दुर्जन सिंह 2018 बैच के कांस्टेबल थे और वर्तमान में रामपुर जिले में तैनात थे। परिवार में तीन भाई और दो बहनों में वह सबसे छोटे थे। उनका विवाह अमरोहा जनपद के गांव ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.