अमरोहा, जुलाई 18 -- Amroha News: श्रीधार्मिक रामडोल कमेटी रजिस्टर्ड पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसडीएम सदर कार्यालय पहुंचकर शोभायात्रा के सकुशल आयोजन के लिए ज्ञापन सौंपा। कमेटी अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा ने प्रशासन से शोभायात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन व साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। बताया कि पांच सितंबर को रामडोल शोभायात्रा शहर के मोहल्ला कोट स्थित प्राचीन रियासत मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू होगी। इस दौरान पंकज जिंदल, सचिन त्रिवेदी, अजय चतुर्वेदी, कुंवर विनीत अग्रवाल, सुभाष शर्मा, नितिन शंकर अग्रवाल, रिभु माहेश्वरी, कपिल वर्मा नीरज माहेश्वरी, दीपक बंसल, नमन जैन, मनोज माहेश्वरी, संजीव गोयल, अंश अग्रवाल, शगुन गोयल, तनिष्क गोयल, लव खंडेलवाल आदि कमेटी पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...