Amroha News: रातों रात गायब हुए सदर विधायक की निधि से बने यात्री शेड के बाद सपाइयों में उबाल
अमरोहा, सितम्बर 5 -- Amroha News: सदर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली की निधि से गांधी मूर्ति रोड पर बने यात्री शेड के रातोंरात गायब होने से सपाइयों में उबाल है। सपा नगर अध्यक्ष ने इसे यात्री शेड की चोरी करार देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही शेड को दोबारा मौके पर स्थापित नहीं किए जाने की स्थिति में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी। वहीं पालिका प्रशासन यात्री शेड की गिराऊ हालत व इस ओर मिली शिकायत के चलते उसे हटाए जाने की बात कह रहा है।
यात्री शेड का निर्माण गौरतलब है कि शहर में गांधी मूर्ति रोड पर राजकीय इंटर कालेज के पास बीती सपा सरकार के दौरान सदर विधायक एवं तत्कालीन कैबिनेट मंत्री महबूब अली की 7.5 लाख रुपये की निधि से यात्री शेड का निर्माण कराया गया था। यात्री शेड लंबे समय से आम लोगों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.