Amroha News: रहमदिली और हक के रास्ते पर चलना सिखाती है रसूले खुदा की जिंदगी
अमरोहा, अगस्त 23 -- Amroha News: मुस्लिम कमेटी अमरोहा के संयोजन में शहर के मोहल्ला कटकुई स्थित हिरन वालियान फाटक में ईद मिलादुन्नबी का 7वां जलसा-ए-सीरत-ए-पाक आयोजित किया गया। जिसका आगाज हाफिज मुकारिम अमरोहवी ने तिलावते कुरआन से किया। इसके बाद मौलाना साद अमरोहवी, हाफिज अनस मिर्जा, हाफिज मुकारिम, हस्सान सिद्दीकी और फहीम सलमानी आदि ने बारगाहे रिसालत में नातिया कलाम पेश किए। मुफ्ती मौलाना तौहीद रजा ने सीरत-ए-तैयबा पर तकरीर करते हुए कहा कि रसूले अकरम की जिंदगी शफकत, दयानतदारी, इंसाफ और आजिजी की बेहतरीन मिसाल है। उनकी तालीम इंसान को सदाकत, अदल, रहमदिली और रवादारी के रास्ते पर चलने का पैगाम देती है। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने महिलाओं को अधिकार दिए, जरूरतमंदों की मदद की और अपने सादिक व अमीन किरदार से पूरी इंसानियत के सामने इस्लाम की बेहतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.