Amroha News: रसूल-ए-खुदा की विलादत पर निकला जुलूस
अमरोहा, अगस्त 31 -- Amroha News: रसूल-ए-खुदा हजरत मोहम्मद मुस्तफा और इमाम जाफर-ए-सादिक की यौमे विलादत के मौके पर सोमवार को कस्बे में शिया समुदाय ने जुलूस निकालकर जश्न मनाया। जुलूस का आयोजन मौला अली सोसाइटी के संयोजन में किया गया। वहीं, रविवार रात से कस्बे में शुरू हुआ नज्र-ओ-नियाज और महफिलों का सिलसिला सोमवार देर रात तक जारी रहा। सोमवार शाम करीब चार बजे इमामबाड़ा हाजी मोहम्मद बाकिर से जुलूस बरामद हुआ जो मेन बाजार, मजहर-ए-कर्बला, फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज, हुसैनी चौक और शिया जामा मस्जिद होता हुआ वापस इमामबाड़ा हाजी मोहम्मद बाकिर पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्ते में जगह-जगह सबील लगाकर लोगों को शर्बत तकसीम किया गया। रसूले खुदा की विलादत के सिलसिले में मस्जिदों और इमामबाड़ों को सजाया गया। सुबह से ही लोगों में खुशी का माहौल रहा। महफिल में मौलाना काजि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.