Amroha News: रबी सीजन की फसल बुआई के लिए प्रमाणित बीजों की दरकार
अमरोहा, अक्टूबर 16 -- Amroha News: जिले में किसान रबी सीजन की फसलों की बुआई में जुटे हैं। खाद बीज का बंदोबस्त कर रहे हैं। किसानों की मांग है उन्हें प्रमाणित व फाउंडेशन बीज सस्ती दर पर उपलब्ध कराया जाए। गेहूं बुआई के लिए डीएपी, एनपीके खाद जरूरत के हिसाब से उपलब्ध कराई जाए। जिले की आबादी 23 लाख को पार कर गई है। इसमें 70 फीसदी से अधिक आबादी गांव में निवास करती है। गन्ना, गेहूं, धान, मक्का, बाजार जिले की प्रमुख फसलें हैं। अधिकांश किसान खेतीबाड़ी व पशुपालन पर निर्भर हैं। जिले में 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गेहूं, 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर सरसों की बुआई की जाएगी। किसानों का कहना है कि उन्हें जरूरत के हिसाब से खाद, बीज आसानी से नहीं मिल रहा है। खाद की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं बुआई के लिए प्रमाणित व फाउंडेशन का असली बीज मुहैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.