अमरोहा, नवम्बर 29 -- Amroha News: डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने बताया की रबी फसलों की बुआई के लिए किसानों की आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं। फिलहाल 16255 मीट्रिक टन यूरिया, 2243 मीट्रिक टन डीएपी व 8473 मीट्रिक टन एनपीके की उपलब्धता जिले पर है। किसानों से अपील की कि नियमानुसार जोत के आकार एवं फसल की संस्तुति के अनुरूप अधिकृत उर्वरक विक्रेताओं से उर्वरक प्राप्त करें। संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग कर मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं। उर्वरक संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए सहकारी समिति से संबंधित मयंक कुमार के मोबाइल नंबर 8791408164, इफको के उर्वरक केंद्र से संबंधित प्रवीन सिंह के मोबाइल नंबर 8968923263 व गन्ना समिति से संबंधित सरमजीत सिंह के मोबाइल नंबर 9761005069 पर संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: उ...