Amroha News: रजाकपुर में 39 लाख से बनेगी कंपोस्ट पिट यूनिट
अमरोहा, सितम्बर 16 -- Amroha News: ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली 2026 के तहत शहर के मोहल्ला रजाकपुर में करीब 39 लाख रुपये की लागत से कंपोस्ट पिट यूनिट की स्थापना की जाएगी। पांच टन क्षमता वाली इस 30 गड्ढों की यूनिट में शहर से निकलने वाले गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी। कंपोस्ट खाद को किसानों को बेचकर पालिका अपनी आय बढ़ाएगी। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 शहरी के तहत कूड़ा प्रबंधन के जरिए जैविक खाद बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए नवविस्तारित रजाकपुर वार्ड में 39 लाख रुपये की धनराशी से पांच टन प्रतिदिन क्षमता की कंपोस्ट पिट यूनिट लगाई जाएगी। वार्ड में 15 गुणा 47 मीटर क्षेत्रफल में बनने वाली 30 गड्ढों की इस यूनिट में गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी। कूड़े को रिसाइकिल करने के लिए सूखे-गीले कचरे को अलग किया जाएगा।
कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया शहर के सभी 40 वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.