अमरोहा, अगस्त 11 -- Amroha News: रजबपुर। सावन माह के दूसरे सोमवार पर क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर में तड़के चार बजे से भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हो गया। आसपास गांवों के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन व पूजन के लिए पहुंचे। वैकुंठी कांवड़, डाक कांवड़ एवं खड़ी कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भी विधि विधान संग भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार व समाज में सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। यह भी पढ़ें- जिले में दूसरी सोमवारी पर उमड़ा शिवालयों में आस्था का सैलाब यह भी पढ़ें- Araria News: शिव मंदिरों में हुआ रूद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा शिवालय यह भी पढ़ें- Lohardaga News: सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का ...