Amroha News: रक्षा बंधन पर अमरोहा शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक
अमरोहा, अगस्त 24 -- Amroha News: रक्षा बंधन पर्व पर बाजारों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने अमरोहा शहर के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। 28 अगस्त को मनाए जाने वाले त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और लोगों को जाम की समस्या से बचाने के लिए शहर के भीतर भारी एवं माल वाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन मार्गों का ही प्रयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। रक्षा बंधन पर बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और प्रमुख चौराहों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। ऐसे में यातायात पुलिस ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी और पुलिसकर्मियों की तैनाती की तैयारी की है। यातायात को डायवर्ट किया जाएगा, ताकि आम लोगों को आवागमन में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.