अमरोहा, अगस्त 27 -- Amroha News: अमरोहा। रक्षाबंधन के मद्देनजर गुरुवार सुबह छह बजे से महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में फ्री सफर की शुरुआत हो गई। 29 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाएं बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। सुबह से ही बसों में भीड़ देखी जा रही है। गुरुवार सुबह छह बजे से बसों में महिलाओं का टिकट नहीं लगा। महिलाओं ने बसों में एक सहयात्री के साथ फ्री सफर किया। इस बीच स्थानीय डिपो से लंबी दूरी के रूटों पर बसों का विशेष संचालन किया गया है। दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर, धामपुर, मेरठ, नूरपुर, चांदपुर आदि मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: रोडवेज बसों का स्पेशल संचालन आज से शुरू लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए हैं। एआरएम केसी गौड़ का कहना है कि रक्षाबंधन पर बसों की बेहतर सेवा मुहैया कराई ज...