Amroha News: रक्षाबंधन : सनातन धर्म और संस्कृति से जुड़े प्रतीकों वाली राखियों की ज्यादा मांग
अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रौनक छाई है। इस बार सनातन धर्म और संस्कृति से जुड़े प्रतीकों वाली राखियों की ज्यादा मांग है। बच्चों के बीच कार्टून और एलईडी लाइट वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं। विक्रेताओं के अनुसार बहनें चंदन, कलावे से बनी तुलसी, रुद्राक्ष, ओउम, त्रिशूल, शंख, स्वास्तिक, महादेव, गणेश के प्रतीकाें वाली राखियां खरीदने में दिलचस्पी ले रही हैं। शहर के बाजारों में बुधवार सुबह से ही राखी बाजार में रौनक देखी गई। भाई के नाम व स्टोन वाली राखियां भी खूब बिक रही हैं। इनकी कीमत 60 से 700 रुपये तक है। राखी कारोबारियों के मुताबिक रेशमी धागे, कच्चे सूत और कलावे के साथ चंदन, रुद्राक्ष एवं तुलसी से बनी राखी ज्यादा बिक रही हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: रक्षाबंधन को लेकर सजा बाजार, राखियों की दुकानों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.