अमरोहा, अगस्त 6 -- Amroha News: अमरोहा। यूपी-23 रॉयल चैलेंजर्स ने टी-20 मैच में एटूआर पैंथर्स को नौ विकेट से हराकर जीत दर्ज की। अभय की आलराउंडर परफॉर्मेंस जीत का आधार बनी। उन्होंने पहले गेंद से कमाल दिखाते हुए दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा फिर बल्ले से धमाल मचाते हुए 40 गेंदों में नाबाद 92 रन की पारी खेली। गजरौला में इंद्रप्रस्थ के मैदान में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एटूआर पैंथर्स की शुरुआत थोड़ी सुस्त रही। ओपनर पर्व चौहान ने 33 गेंदों में 41 रन बनाकर पारी को आगे बढ़ाया। तुषार शर्मा ने 22 व रोहित अलूना ने 21 रन की पारी खेली लेकिन इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज यूपी-23 की सधी हुई गेंदबाजी के आगे खुलकर नहीं खेल सका लिहाजा निर्धारित 20 ओवर में टीम नौ विकेट खोकर 128 रन बना पाई। यह भी पढ़ें- यश ढुल ने DPL में फोड़ा 'शतकीय बम', सलामी बल्...