Amroha News: यूपी-112 की त्वरित सहायता से प्रभावित युवक ने पुलिस का आभार जताया
अमरोहा, अक्टूबर 28 -- Amroha News: अमरोहा। यूपी-112 पुलिस सेवा की त्वरित सहायता से प्रभावित युवक ने पुलिस कार्यालय को पत्र भेजकर आभार व्यक्त किया है। युवक ने पीआरवी पुलिसकर्मियों की तत्परता और सहयोग की प्रशंसा की। कुमार सत्यम के मुताबिक 16 अक्तूबर को वह अपनी पत्नी को अस्पताल से घर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उनकी कार को घेरकर रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ अभद्रता की और कार की चाबी निकालने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए उन्होंने तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस टीम सक्रिय हुई और करीब पांच मिनट में मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सहायता उपलब्ध कराई। त्वरित पुलिस कार्रवाई से प्रभावित कुमार सत्यम ने यूपी-112 सेवा और पीआरवी कर्मियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.