Amroha News: यूपी बार काउंसिल उपाध्यक्ष का किया स्वागत
अमरोहा, जुलाई 22 -- Amroha News: हसनपुर। तहसील बार भवन में बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन के संयोजन में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुराग पांडे का स्वागत किया गया।तहसील बार एसोसिएशन पदाधिकारी व सदस्यों ने उनका बुके देकर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अधिवक्ताओं के हित में चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यों और संगठन की मजबूती पर विचार रखे। तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव बृज किशोर एडवोकेट ने बताया कि इस दौरान स्थानीय बार अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी, हितेश त्यागी, महावीर सिंह चौहान, राजीव कुमार शर्मा, सुबोध कुमार शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.