Amroha News: युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
अमरोहा, अगस्त 12 -- Amroha News: अमरोहा। जेएस हिन्दू (पीजी) कॉलेज में बुधवार को रासेयो व साहू जगदीश सरन कल्चरल क्लब के संयुक्त संयोजन में नशा मुक्ति युवा विकसित भारत संकल्प के तहत युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि सोशल मीडिया एवं संचार तकनीकी प्रकोष्ठ (भाजपा युवा मोर्चा) के राष्ट्रीय प्रभारी कपिल परमार ने कहा कि युवाओं का भविष्य उनके बीते हुए समय से अधिक लंबा होता है इसलिए उनके पास पर्याप्त अवसर होते हैं। विकसित भारत के निर्माण में उन्हें बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। हार्टफुलनेस स्पिरिचुअल इंस्टीट्यूट से डॉ. सरिता रानी ने ध्यान एवं योग का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों को स्वयं तथा आसपास के समाज एवं मित्रों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- छात्रों ने ली नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ कार्यक्रम संयोजक रासेयो प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.