अमरोहा, अक्टूबर 22 -- Amroha News: मच्छरों के बढ़ते प्रकोप संग डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच बुधवा को स्वास्थ्य विभाग की जांच में 22 साल की युवती समेत डेंगू के चार नए मरीज सामने आए। सभी का जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में इलाज चल रहा है। विभाग ने बीमारी की रोकथाम की कवायद तेज कर दी है। जोया ब्लाक के एक गांव निवासी 22 साल की युवती के अलावा क्षेत्र के एक गांव निवासी 50 वर्षीय महिला, अमरोहा शहर निवासी 34 वर्षीय युवक और शहर की रहने वाली 43 वर्षीय महिला को कई दिन से बुखार आने के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल की लैब में हुई मरीजों की डेंगू की प्रारंभिक एनएस-1 रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। बुधवार को मरीजों की एलाइजा जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई। मरीजों को अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। सीएमओ डॉ.रमा कांत सा...