Amroha News: युवती की मौत के मामले में गांव के युवक को ठहराया जिम्मेदार, कार्रवाई की मांग
अमरोहा, जुलाई 31 -- Amroha News: युवती की मौत के लिए गांव के दूसरी बिरादरी के युवक को जिम्मेदार ठहराते हुए मृतका के परिजनों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बुधवार रात व गुरुवार सुबह इस संबंध में परिजनों ने पुलिस से मुलाकात की। चेताया कि कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन करेंगे। जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को अमरोहा में अपने शैक्षणिक दस्तावेज लेकर कम्प्यूटर कोर्स के लिए आवेदन करने गई सेंमला निवासी नन्हे सिंह की 20 वर्षीया बेटी ललिता चौहान का शव सोमवार सुबह गांव के नजदीक आम के पेड़ पर लटका मिला था। परिजनों के मुताबिक शाम करीब चार बजे बड़ी बहन बबीता ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो बताया कि वह गजरौला आ गई है। साथ ही उसने हाईस्कूल की मार्कशीट अमरोहा में कहीं खो जाने की बात कही। इसके बाद शाम छह बजे ललिता ने फोन पर बताया कि वह नजदीकी गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.