अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: हसनपुर, संवाददाता। युवती की मौत के मामले में तहरीर के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को सेंमला के ग्रामीणों ने कोतवाली पर प्रदर्शन किया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीती 27 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के गांव सेंमला निवासी नन्हे सिंह की 20 वर्षीय पुत्री ललिता का शव गांव निवासी शिवओम के आम के बाग में गांव से डेढ़ किमी दूर स्थित पेड़ पर दुपट्टे के फंदे में लटका मिला था। बताया कि ललिता 26 जुलाई को अमरोहा के लिए घर से निकली थी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: हाईवे जाम कर हत्या के विरोध में फूटा गुस्सा, आरोपी के एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैं...