अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: भंडारे मे सेवा कर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव बदोनिया निवासी महेश कुमार के मुताबिक बीती 22 अगस्त की शाम वह खाता चौराहा स्थित भंडारे में सेवा करने के बाद हैबतपुर निवासी रामदयाल पुत्र चेतराम की दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि रामदयाल की दुकान पर तीन-चार लोगों को शराब पिलाई जा रही थी। महेश कुमार ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद रामदयाल ने अन्य लोगों के साथ मिलकर महेश पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने महेश के सिर पर ईंट से वार किया। उन्होंने उसकी गर्दन पकड़कर सिर के बाएं हिस्से को सड़क पर घसीटा। हमले में महेश गंभीर घायल हो गए। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उपचार के बाद पीड़ित म...