Amroha News: युवक ने नन्हेड़ा चौकी के दो सिपाहियों पर पीटने का आरोप लगाया, वीडियो वायरल
अमरोहा, अक्टूबर 25 -- Amroha News: अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव जलीलपुर बक्काल में दशहरा मेले के दौरान एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने नन्हेड़ा अल्यारपुर पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाहियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक गांव जलीलपुर बक्काल निवासी रजनीश पुत्र ऋषिपाल दशहरे के दिन अपनी पत्नी सुमन और बच्चों के साथ गांव में लगने वाले मेले में घूमने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर रजनीश और उनकी पत्नी सुमन के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी बीच अमरोहा देहात थाना क्षेत्र की नन्हेड़ा अल्यारपुर पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाही मौके पर पहुंचे। पीड़ित रजनीश का आरोप है कि मौके पर दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पहले उसे डंडे से पीटा गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.