अमरोहा, जुलाई 28 -- Amroha News: गजरौला। कार क्षतिग्रस्त किए जाने का विरोध करने पर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला अल्लीपुर निवासी मोहम्मद हसनैन की कार बीती 20 जुलाई को सड़क किनारे खड़ी थी। आरोप है कि गांव सिहाली निवासी युवक ने उसकी कार पर स्क्रेच डालकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हसनैन ने शिकायत की तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। उसे सीएचसी ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में पीड़ित की तहरीर पर गांव सिहाली निवासी इस्तेकार, मोहम्मद आरिफ, मुज्जमिल व नसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...