Amroha News: युवक को जबरन घर उठाकर अवैध हिरासत में रखने का आरोप, दो बाइक भी ले गई पुलिस
अमरोहा, अक्टूबर 26 -- Amroha News: देहात थाना पुलिस पर एक युवक को जबरन घर से उठाकर अवैध हिरासत में रखने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि घर में तोड़फोड़ करने वाले पुलिसकर्मी युवक के अलावा दो बाइक भी अपने साथ ले गए। पीड़ित पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बेटे की बरामदगी, बाइक वापस दिलाने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डिडौली क्षेत्र के गांव सलामतपुर निवासी राशिद के मुताबिक 23 अक्तूबर को उनका 21 वर्षीय बेटा मोहम्मद असद घर पर था। आरोप है कि दोपहर करीब एक बजे अमरोहा देहात थाने के एक दरोगा समेत कुछ पुलिसकर्मी सादी वर्दी में उनके घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ की और असद को जबरन अपने साथ ले गए। राशिद का आरोप है कि पुलिसकर्मी घर के बाहर खड़ी उनकी टीवीएस रेडर और एक परिचित की केटीएम बाइक भी जबरन उठा ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.