Amroha News: युवक की राम गंगा नहर में नहाते समय डूबकर मौत
अमरोहा, जुलाई 16 -- Amroha News: शहर के मोहल्ला मुरादाबादी गेट (रेता) निवासी 28 वर्षीय आसिफ बुधवार दोपहर मुरादाबाद जिले के अगवानपुर में राम गंगा नहर में नहाते समय डूब गया था। तलाश के बीच गुरुवार को नहर में उसका शव उतराता मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव को परिजनों ने रात में सुपुर्दे खाक कर दिया है। मृतक आसिफ मोहल्ला रेता में रहने वाले मोहम्मद फतेह का बेटा था। वह सेफ-अलमारी बनाने का कारीगर था। परिवार में पत्नी रबीना के अलावा एक साल की एक बेटी आयत है। परिजनों के मुताबिक आसिफ मुरादाबाद जिले के अगवानपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। अत्याधिक गर्मी होने के कारण बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे वह फैक्ट्री के पास से गुजर रही राम गंगा पोषक नहर में नहाने के लिए चला गया था। बताया जा रहा है कि गहराई की तरफ नहात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.