Amroha News: युवक की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
अमरोहा, जुलाई 14 -- Amroha News: मंडी धनौरा। टीटू की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले के अन्य आरोपी छोटू और शिवम की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। शनिवार को मोहल्ला शिवपुरी में टीटू की मौत के बाद एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने छोटू, शिवम व साहिल तीनों पर मारपीट और जान से मारने की आशंका जताई थी। इसी आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर चालान किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना जारी है तथा बाकी दो फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.